पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में साइबर सेल गोण्डा द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से 40,000/- फ्रॉड गई धनराशि मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान,
1 min read
4,642 views
मोहम्मद सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोण्डा। जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा दिए मार्गदर्शन में जनपदीय साइबर सेल द्वारा पीड़ित से फ्रॉड की गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए ठगी गयी धनराशि 40,000/- पीड़ित के खाते में वापस करवाया गया।
आवेदका के द्वारा ट्रेडिंग करने के लिए रू0 48,899/- फ्राड़ खाते में भेजे जाने की की शिकायत पुलिस अधीक्षक के समक्ष की गयी थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु साइबर सेल गोण्डा को निर्देशित किया गया था। जनपदीय साइबर सेल द्वारा सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्राड की धनराशी रू0 40,000/- पीड़िता की वापसी करायी गयी। पीड़िता द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए साइबर सेल गोंडा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
