नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बकरीद को लेकर पीएसी व पुलिस बल ने किया रूट मार्च, पुलिस अधीक्षक ने दिया कड़ा निर्देश,त्यौहार में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं—— पुलिस अधीक्षक

1 min read

 7,406 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना को0 नगर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल व पी0ए0सी0 के जवानों के साथ रूटमार्च किया गया। महोदय द्वारा संभ्रांत व्यक्तियों/धर्म गुरुओं से वार्ताकर त्यौहार के संबंध में शासन के द्वारा जारी गाइडलाइनों से सभी को अवगत कराया गया तथा सभी से आपसी भाईचारा, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने व शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि बिना अनुमति के कोई भी जुलूस यात्रा नहीं निकाला जाएगा। खुले स्थानों में कुर्बानी नही दी जायेगी तथा नमाज मस्जिद के अन्दर ही पढी जायेगी। त्योहारों में कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। त्यौहार परंपरागत रूप से शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। त्योहारों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही की जायगी। महोदय द्वारा बताया गया कि त्यौहार में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए है पुलिस लोगों की सुरक्षा हेतु सजग एवं कटिबद्ध है, त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन/कार्यक्रम नहीं किए जायेगें। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर/पीए सिस्टम की ध्वनि माननीय उच्च न्यायालय के गाइडलाइंस के अनुसार कम कर ली जाए। महोदय द्वारा बताया गया कि अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिवटर एवं व्हाट्सएप आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है तथा आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी के द्वारा त्यौहार में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गयी तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया कि भारी वाहन शहर या भीड़ भाड़ वाले इलाको मे प्रवेश न हो तथा भीड़भाड़ वाले रास्तों का डायवर्जन जरूर करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!