नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 8,759 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र से बीते सात दिनों से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। इस मामले में पुलिस ने अरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ नाबालिग लड़की के परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। लड़की को कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया है। आरोपी जनपद सिद्धार्थनगर के ढेबरुवा थाना क्षेत्र के महादेव खुर्द गांव का निवासी है। लड़की के साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। निरीक्षक अपराध रमाशंकर राय ने बताया की लड़की के भाई ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उसकी नाबालिक बहन घर से कुछ दूर स्थित आम के बगीचे में गई हुई थी। वहीं से अचानक लापता हो गई और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। इस दौरान रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लड़की के साथ में इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। लड़की और आरोपी के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्काल स्टेशन पहुंचकर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया और आरोपी संदीप पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रमाशंकर राय ने बताया कि नाबालिक का बयान दर्ज कर आवश्यक विधिक करवाई हेतु लड़की को महिला कल्याण समिति भेजा गया है, और आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!