नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिवस पर कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

1 min read

 346 views

अयोध्या 14 दिसम्बर।    भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी 25 दिसम्बर को राजकीय इंटर कालेज में सांसद लल्लू सिंह के द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।जिसमें विश्व विख्यात कवि अपनी कविताओं से अटल जी को याद करेंगे। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके पथ प्रदर्शक राजनैतिक जीवन के साथ प्रखर वक्ता व विख्यात कवि के रुप में वैश्विक स्तर पर आज भी याद किया जाता है। हिन्दी साहित्य को लेकर उनके द्वारा किये गये योगदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। उनके द्वारा लिखी गयी कविताएं हमें जीवन के पथ पर संघर्ष से सदा विजय की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती रहेंगी। अटल की जयंती पर हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए उनके सपनों के भारत निर्माण के प्रति संकल्प लेना चाहिए। जिससे राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचाराधारा को और सम्बल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!