नाबालिक बालिका के लापता हो जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा की दर्ज।
1 min read
9,253 views
मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह
गोंडा।नाबालिक बालिका के लापता हो जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओ में मुकादमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए तहरीर मे कहा कि बीते बुधवार की रात 9 बजे उसकी 16 वर्षीय बालिका घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि थाना सादुल्ला नगर के ग्राम मनुवागढ़ निवासी श्रवण कुमार वर्मा उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। जिसमे अजय कुमार वर्मा ने सहयोग किया। उसकी बेटी अपने साथ 20 हजार रुपया व एक जोड़ी झुमकी भी ले गई है।वही प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि दो लोगों के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओ में मुकादमा र्ज किया गया है।
