नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नल के पास बने गड्ढे में गिरने से अबोध बालक की मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 7,906 views

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह

गोण्डा। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अबोध डेढ़ वर्षीय बालक की नल के पानी के लिए बने गड्ढे में गिरने से डूबकर मौत हो गयी।पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्रामसभा बेनीपुर के मजरा बघमरवा में नंदन राजभर (40)के छः बच्चों में सबसे छोटा बेटा अंश उम्र करीब डेढ़ वर्ष की घर के सामने लगे सरकारी नल के बगल पानी के गड्ढे में डूबकर मौत हो गयी।मृतक अंश के पिता नंदन ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है जो सुबह अपने काम पर जाने के लिए घर मे तैयार हो रहा था बेटा अंश घर के बाहर खेल रहा था नंदन की पत्नी लक्ष्मी देवी खेत गयी थी वापस आने पर अंश को घर के बाहर न देखकर आस पास तलाश करने लगी।घर के सामने लगे सरकारी नल के बगल बने पानी के गड्ढे में अंश डूबता हुआ दिखाई दिया पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगो ने पहुच कर अंश को बाहर निकाला तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी।नंदन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुच आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।वही प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!