नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सरयू में कूदे युवक को पुलिस ने बचाया।

1 min read

 5,141 views

सरयू में कूदे युवक को पुलिस ने बचाया।

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा । सरयू नदी में कूद गये युवक को स्थानीय पुलिस ने लोगों के सहयोग से बचा लिया। युवक का इलाज अयोध्या के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना के अनुसार महाराष्ट्र के पालघर, विरार ईस्ट, चंदन सार की दत्त प्रसाद चाल का रहने वाला युवक रतन उमेश ठाकुर पुत्र उमेश ठाकुर एक हफ्ते पूर्व घर से भागकर अयोध्या आया था। गुरुवार की देर शाम करीब 7:45 पर उसने थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित नये पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने गांव प्रधान प्रतिनिधि विष्णु कुमार और लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए अयोध्या ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।इस दौरान पुलिस को भी काफी देर एंबुलेंस का इंतजार करना पडा जड एंबुलेंस नही आयी तो प्रधान प्रतिनिधि विष्णु कुमार अपनी निजी वाहन से लेकर श्रीराम अस्पताल अयोध्या भर्ती कराया गया जहा पर डाक्टर ने ट्रामा सेंटर अयोध्या रेफर कर दिया आधारकार्ड आधार पर महाराष्ट्र मे युवक के परजनो को सूचना दी गई है पुलिस और प्रधान प्रतिनिधि के प्रयासो की स्थानीय लोग काफी तारीफ करते नजर आये।
घटना के बाबत चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि युवक का इलाज अयोध्या ट्रामा सेंटर में चल रहा है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!