नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्राथमिक विद्यालय झंझरी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनघुसरा प्रथम का डीएम ने किया निरीक्षण प्रधानाअध्यापिका को निलंबित करने का दिया आदेश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 495 views

प्राथमिक विद्यालय झंझरी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनघुसरा प्रथम का डीएम ने किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने का दिया आदेश

 

 

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने प्राथमिक विद्यालय झंझरी व बनघुसरा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनघुसरा प्रथम तथा आंगनबाड़ी केंद्र बनघुसरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर एवं छात्रवृत्ति उपस्थिति रजिस्टर तथा क्लास रूम में जाकर छात्र/छात्राओं से विद्यालय में हो रही पढ़ाई की ली जानकारी।

इसके साथ ही वहां पर उपस्थित प्रधानाध्यापक से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय में आने वाले सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए और इसके साथ ही साथ इनको अन्य जानकारियां भी दी जाए। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थिति रही पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनघुसरा प्रथम के प्रधानाध्यापिका सीमा रानी को निलंबित करने तथा प्राथमिक विद्यालय झंझरी के अध्यापकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के दिये निर्देश।

उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों के उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाय, तथा बच्चों के पढ़ाई एवं खान-पान सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाय ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!