नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

देवीपाटन मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न

1 min read

 388 views

* आयुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों, कानून व्यवस्था व कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न*

 

*सभी विकास कार्यक्रमों के कार्यों को समय से पूर्ण करायें अधिकारी-आयुक्त

 

आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री एम.पी. अग्रवाल ने शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की मंडलीय मासिक समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे विभिन्न विकास कार्यक्रमों के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमित समीक्षा करते हुए प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत उपलब्धियां हासिल करायें।

आयुक्त ने विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि जहां पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है वहां उसे शीघ्र पूर्ण कराकर कार्य प्रारंभ कराया जाय तथा पूर्ण हो चुके कार्यों को तत्काल हस्तानांतरित कराएं।

समीक्षा बैठक में आयुक्त ने विकास कार्यक्रमों, कानून व्यवस्था तथा कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। जिसमें प्रमुख रूप से कृषि, स्वास्थ विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य सुरक्षा, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायतीराज, समाज कल्याण, सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अमृत योजना, मत्स्य विभाग, पिछड़वर्ग, जल निगम विभाग, शिक्षा विभाग, कन्या सुमंगला पशुपालन विभाग, फसल बीमा योजना, क्रापकटिंग, निराश्रित गोवंश, टीकाकरण, सिटी स्कैन, श्रम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग आदि विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं के कार्यक्रमों तथा सभी जनपदों के ऑडिट आपत्ती व विभिन्न विभागों द्वारा मण्डल के जनपदों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आयुक्त ने मानक व गुणवत्ता के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी कार्योें को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान पीएमजीएसवाई के चीफ बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित होने पर आयुक्त ने वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बैठक में आयुक्त ने जिलाधिकारी बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती को निर्देश देते हुए कहा कि नगर पालिकाओं में झोला बनवा कर वितरण कराया जाए ताकि लोग जागरूक हो। बैठक में समीक्षा के दौरान डी श्रेणी वाले विभागों के मंडल स्तरीय व जनपद स्तरीय अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई की दी चेतावनी। बैठक में बिजली विभाग के चीफ एवं एसई को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत के बकाया बिलों का अभियान चलाकर वसूली की जाय, जिनके द्वारा बकाया विद्युत बिल नहीं जमा किया जा रहा है उनका कनेक्शन काट दिया जाय।

आयुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराकर समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही साथ पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं में विद्युत कनेक्शन व तकनीकी जांच कराकर उसे संबंधित विभाग को नियमानुसार शीघ्र हस्तान्तरित करायें।पंचायतीराज विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने डीडी पंचायत को निर्देशित किये है कि सामुदायिक शौचालयों को बराबर साफ-सफाई के साथ संचालन काराया जाय। उन्होंने पूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि कार्ड धारकों को कोटेदारों द्वारा उनकी यूनिट के अनुसार खाद्यान्न दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाय। आयुक्त ने समीक्षा बैठक में गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, जेएसवाई के भुगतान, परिवार कल्याण कार्यक्रमों, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजनाएं, श्रमिकों के पंजीकरण, एनआरएलएम, आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की स्थिति, पीएम आवास, खाद्य एवं रसद विभाग, निर्माण कार्यों, किसान कल्याण केन्द्रों की स्थापना, दुुग्ध समितियों की स्थिति, विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति, सामाजिक वानिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि की भी गहन समीक्षा की। एनआरएलएम विभाग की समीक्षा के दौरान जनपद श्रावस्ती की प्रगति कम पाए जाने पर प्रगति को और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान मंडल के सभी जनपदों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को शीघ्र पूर्ण करायें। बैठक में दुग्ध समितियों का गठन कराने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

 

👉कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क दृष्टि रखें अधिकारी-आयुक्त एम.पी अग्रवाल

 

आयुक्त ने कानून व्यवस्था को लेकर सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों से जनपदवार कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की गयी। मण्डलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिए है कि कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय।

इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र उपेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी गोंडा डॉक्टर उज्ज्वल कुमार, जिलाधिकारी बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती एवं अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा तथा मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती व अन्य संबंधित विभाग के मण्डलीय स्तरीय व जनपदीय स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!