मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित,छात्रों के हौसले
1 min read
6,041 views
प्रदीप कुमार गुप्ता
मसकनवा गोंडा:-राम सुरेमन जे आर बालिका इंटर कालेज छपिया में एक समारोह कर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।इंटरमीडिएट में कॉलेज में सर्वाधिक अंक लाने वाली प्रिया जायसवाल,अंकिता यादव,प्रतिभा वर्मा,जान्हवी पांडेय व हाई स्कूल में आदर्श वर्मा,प्रतिभा त्रिपाठी,पिंकी वर्मा को सम्मानित किया गया। विद्यालय के संचालक प्रकाश वर्मा, प्रबंधक शीला वर्मा, प्रधानाचार्य मनोरमा चौधरी, प्रशासक संजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
