नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मतदाता जागरूकता हेतु छात्र-छात्राओं ने किया वॉल राइटिंग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,417 views

 

मोहम्मद सुलेमान राकेश कुमार सिंह

गोंडा । मंगलवार को महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में मतदाता जागरूकता अभियान सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहयोगिता स्वीप योजना अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के स्लोगन मेरा गोंडा मेरी शान – 20 मई को करें मतदान, सारे काम छोड़ दें – सबसे पहले वोट दें के प्रेरक नारे के साथ वॉल राइटिंग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी अपना महत्पूर्ण योगदान दें लोगों से कहें कि वे आगामी 20 मई को अपने घरों से निकल कर वोट करें। प्रत्येेक मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे।वॉल राइटिंग में बेलसर ब्लॉक के नोडल शिक्षक चंद्रशेखर एवं कला शिक्षक उमेश चंद्र गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मजहरूल हक अंसारी, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, महेश प्रताप मिश्रा, विशाल वर्मा के साथ छात्र नैंसी मौर्य, पलक, मोहिनी मौर्य, श्रद्धा तिवारी, अंशु जायसवाल, महिमा, प्रियांशी, पटवा, ज्योति भारती, अंशुमान सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!