नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जेवर व नगदी समेत लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में चार पर केस दर्ज

1 min read

 3,704 views

 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। जेवर व नगदी के साथ लड़की को भगा ले जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने चार आरोपितों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने गांव के ही चार लोगों पर अपनी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा घर से 40 हजार नगदी व एक लाख रुपए के कीमती जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने विपक्षीगणो पर बार-बार उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस बावत निरीक्षक अपराध रामाशंकर राय ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 21 वर्ष है। पीड़ित पिता की तहरीर पर गांव के राजन उर्फ़ राकेश वर्मा, हजारी लाल, हीरालाल व नन्दलाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!