पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज
1 min read
402 views
रिपोर्टर:
आशीष तिवारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दबंग प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज। नंदिनी नगर (नवाबगंज गोंडा) थाना क्षेत्र के लौव्वावीरपुर गाँव के पूरे डिहवा मजरे में बीते दिनों दलितों और प्रधान प्रतिनिधि के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस नें एक सप्ताह के बाद दलित महिला की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस नें कप्तान के निर्देश पर दलित उत्पीडन तथा बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज।
थाना क्षेत्र के लव्वाबीरपुर गांव बीते चार दिसम्बर को गांव की दलित रानी देवी पत्नी भभूती तथा गांव के प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र तिवारी के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हुए थे। प्रधान प्रतिनिधि के तहरीर पर स्थानीय थाने में तीन महिलाओं सहित आठ दलित परिवारों के खिलाफ बिभिन्न धाराओं में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन पीड़ित दलित महिला का मुकदमा पुलिस नें नहीं दर्ज किया था। दलित परिवार मुकदमा दर्ज कराने के लिए डीआईजी तथा पुलिस से गुहार लगाई। सोमवार को पुलिस कप्तान आकाश तोमर के निर्देश पर प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र तिवारी,अध्यांश तिवारी, चंद्रमणि,राम सुभावन,तथा राम कुमार उर्फ भुल्लन के खिलाफ दलित उत्पीडन तथा बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
