नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

छापेमारी के डर से दूसरे दिन भी दुकानें रही बंद

1 min read

 446 views

रिपोर्ट संजय कुमार प्रजापति

 

नवाबगंज/गोंडा

विभागीय निर्देशों के अनुसार वाणिज्य कर विभाग द्वारा निरंतर की जा रहे छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी के डर से आज दूसरे दिन भी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को दिनभर बंद रखा। व्यापारी समाज में इस छापेमारी से भय का वातावरण बना हुआ है। इस संबंध में व्यापारियों का मौखिक आरोप है कि आयकर विभाग की टीम अनावश्यक रूप से उनका उत्पीड़न कर रही है। जबकि जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि किसी दुकानदार को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जा रहा है। जिस दुकानदार के पास दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं है या दुरुस्त नहीं है। उन दुकानदारों को दस्तावेज उपलब्ध कराने और अभिलेखों को सही कराने का समय दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसी दुकानदार को तत्काल दस्तावेज दिखाने के लिए बाध्य नहीं किया जा रहा है। दुकानदार अपनी दुकानें नियमित समय पर खोलें। शासन के निर्देशानुसार कर विभाग की जांच निरंतर चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!