नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 608 views

नवाबगंज /गोंडा

रोजगार सेवकों नें अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को संबोधित मांग पत्र सौंपा ब्लाक के वरिष्ठ सहायक को सौंपा।

विकास खंड के रोजगार सेवकों नें शुक्रवार को संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा। रोजगार सेवकों नें कहा कि विकास खंड के कुछ ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे विकास कार्यों में रोजगार सेवक से हस्ताक्षर न करा कर महिला मेट से हस्ताक्षर करवाया जा रहा है।तथा महिला मेट को मस्टररोल देकर भुगतान भी उसी पर किया जाता है।जिससे रोजगार सेवकों के अधिकारों का हनन हो रहा है।यह मनरेगा के नियमो के विरुद्ध है। रोजगार सेवकों नें कहा कि जिस ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवकों की तैनाती है।उन ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर के बिना मस्टररोल न जारी किया जाय।ब्लाक के वरिष्ठ सहायक नफीस अहमद नें कहा रोजगार सेवकों के मांग से संबंधी ज्ञापन खंड विकास अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आनें दे दिया जाएग।इस मौके पर रोजगार सेवक दिनेश कुमार, वंशराज तिवारी, देवेंद्र कुमार,सरिता देवी, मनोज कुमार मिश्रा, शोभावती,आशाराम,राम चंदर गुप्ता, मंजू यादव, सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!