तहसील प्रशासन से त्रस्त अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
1 min read
522 views
रिपोर्ट जटाशंकर सिंह तरबगंज ( गोंडा) युगनव टाइम्स / तहसील प्रशासन की मनमानी रवैये से त्रस्त अधिवक्ताओं ने आज तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की । तथा सुधार न होने पर सोमवार को धरना व मंगलवार से ताला बंदी करने का निर्णय लिया।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ,मंत्री पवन कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष कैलाश नाथ पांडेय, पूर्व मंत्री रविन्द्र नाथ पांडेय, रविन्द्र मिश्र ,जटाशंकर सिंह ,अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
