महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में दिखाया गया प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
1 min read
4,114 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा ! महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के क्रम में विद्यालय में स्थापित मां सरस्वती मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनदयाल पीजी कॉलेज बादलपुर के संस्थापक श्री राम गणेश तिवारी रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य/ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती का गायन भी किया। तदुपरांत विद्यालय में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित लोगों के साथ देखा तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण पाल सिंह, नगर पंचायत बेलसर अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह मोनू सिंह, रघुनाथ द्विवेदी, अशोक कुमार, अतुल तिवारी, सुरेंद्र यादव, नीरज शुक्ला, अनिल चौरसिया राजेश वर्मा, अशोक पटवा आदि उपस्थित रहे।
