नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राज्य मंत्री संजय गंगवार ने क्षेत्रीय विधायक के साथ गौरा चौकी गन्ना विकास समिति का किया उद्घाटन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,773 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी (गोंडा)
सहकारी गन्ना विकास समिति गौरा चौकी का उद्घाटन गन्ना राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजय गंगवार ने फीता काटकर किया। अभी तक लगभग 20 साल से ऊपर गौरा चौकी सहकारी विकास गन्ना समिति का कार्यालय किराए के मकान में चलता था l क्षेत्रीय विधायक के अथक प्रयासों से गौरा चौकी सहकारी गन्ना विकास समिति का भवन बनकर तैयार हो गया l जिसका उद्घाटन गुरुवार गन्ना विकास राज्य मंत्री के हाथों से किया गया l

गुरुवार को गौरा चौकी सहकारी गन्ना विकास समिति का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संजय गंगवार ने फीता काटकर किया l क्षेत्रीय विधायक प्रभात बर्मा ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि संजय गंगवार ने अपने संबोधन में कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता को सीधे मिल रहा है l केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता से किए गए वादे को लगातार पूरा करने का काम कर रही है।कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मुख्य अतिथि संजय सिंह गंगवार ने पूर्ववर्ती सपा , कांग्रेस व बसपा जैसी विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था l आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ माफियाओं को मिलता था। वर्तमान मे केंद्र व प्रदेश सरकार में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया गया है ।तमाम सरकारी शिक्षण संस्थानों के स्थापना के साथ ही युवाओं के रोजगार के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसके अलावा सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में भी काफी कार्य किए हैं। सभा का संचालन शोहरत वर्मा ने किया l

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा राकेश त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख अनिल पासवान, उप गन्ना आयुक्त डा.आर .वी राम , जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह, सचिन गौरा चौकी जसवंत सिंह, j e कालीचरन,विक्रम वर्मा ,अमित सिंह ,भूपेंद्र मिश्रा, शिवकुमार वर्मा ,सुनील वर्मा ,विनोद वर्मा प्रधान ,विमल सिंह सिसहनी ,उप गन्ना आयुक्त, सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, कार्यकर्तागण एवं भारी संख्या में गन्ना किसान मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!