नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे विधायक ने लाभार्थियों से किया संवाद।।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,351 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा —- इस समय क्षेत्र में भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा निकल जा रही है जो की विधानसभा तरबगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत नयपुर में जब विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची तो वहां ग्राम पंचायत के प्रांगण में स्थानीय विधायक प्रेम नारायण पांडे ने पहुंचकर विकसित भारत यात्रा यानी मोदी की गारंटी की गाड़ी पर पहुंचकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में उपस्थित स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मोदी की गारंटी के बारे में बताया और विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है जिससे उत्तर प्रदेश का विकास बहुत तेजी से हो रहा है और योगी व मोदी जी के अथक प्रयासों से प्रदेश की छवि में विश्व स्तर पर सुधार आया है। जहां पहले की सरकारी लोगों का शोषण कर अपनी जेब में भर्ती थी वहीं अब प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के द्वारा आम जन को बहुत सी सुविधाएं मिल रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों तक केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंच कर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के साथ माननीय विधायक जी ने लोगों से आगामी 22 जनवरी को अपने घर पर दीप जलाकर दीपावली का त्यौहार मनाने का भी आग्रह किया। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय लोगों सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!