पुलिस ने वाहन चेकिंग कर पांच वाहन का किया ₹6000 का ईं चालान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का दिया निर्देश
1 min read
3,795 views
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा !पुलिस ने वाहन चेकिंग कर पांच वाहनों का किया ₹6000 का ई चालान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का दिया निर्देश
मंगलवार शाम जनपद गोंडा के थाना परसपुर क्षेत्र पर आने वाले पुलिस चौकी पसका के चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने अपने टीम के साथ पसका पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट तथा लापरवाही पूर्वक बाइक चालकों का किया ई चालान और बाइक चालकों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का दिया निर्देश चौकी प्रभारी स्वयं प्रताप सिंह ने वाहन चालकों को बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगे जो आपको सुरक्षा देता है तथा बाइक चलाते समय मोबाइल से बात ना करें वही चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने का भी निर्देश दिया और सभी वाहन चालकों को जागरुक करते हुए सख्त निर्देश दिया कि अगर कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी!
