नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पिछले 10 वर्षों में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

1 min read

 3,193 views

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी गोंडा – विधानसभा क्षेत्र गौरा के विकासखण्ड मनकापुर के ग्रामपंचायत घुनाही में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गोण्डा ज़िला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने उपस्थित जनसैलाब को सम्बोधित करते हुये केंद्र की मोदी एवं राज्य की योगी सरकार की विभिन्न परियोजनाओं से भारत का विकसित भारत की तरफ़ बढ़ते कदम की प्रशंसा की l श्रीं पाठक ने कहा की दस वर्षों की मोदी सरकार में देश विभिन्न ऊँचाइयों को छू रहा है, आज भारत विश्व की सबसे तीव्र गति से आगे बढ़ने वाला देश है, देश का हर तबका सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पा रहा है, नये भारत में अब कोई लाचार नहीं है, हर वर्ग को उनका सामान अधिकार प्राप्त हो रहा है, सरकार की योजनायें लोगों के जीवन का आधार बन रही हैं। कार्यक्रम को ज़िलाध्यक्ष श्री अमर किशोर कश्यप ने सम्बोधित कर कहा कि गोण्डा का विकास विकसित भारत की संकल्पना का जीवंत प्रमाण है, विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने भी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतलाया तथा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) की स्वीकृति पत्र, नौनिहालों को ठोस आहार खिलाकर उनके अन्नप्रासन संस्कार का शुभारम्भ किया गया तथा सभी नागरिकों को राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण एवं कृतज्ञता के भाव से आदर्श नागरिक के दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया एवं जनमानस से संवाद कर मोदी जी के गारंटी वाहन के माध्यम से भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को बतलाया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे राकेश तिवारी विनय कुमार शर्मा जगदेव चौधरी ब्लॉक प्रमुख राघवेंद्र ओझा आशीष त्रिपाठी अविनाश जयसवाल वैभव सिंह प्रभु डर चंचल जितेंद्र पांडे मनीष द्विवेदी यशवंत सिंह राजन सिंह रामचंद्र वर्मा विश्वनाथ पाठक अनिल कुमार पासवान प्रमुख मनोज कुमार वर्मा प्रधान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!