नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

स्पेशल प्रोजेक्ट फार इक्विटी के अंतर्गत जनजागरुकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,207 views

 

मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने एवम अंतिम घर तक शिक्षा पहुंचाने के लिए अभियान
गोंडा जिले के वजीरगंज ब्लॉक में रविवार और सोमवार को निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्पेशल प्रोजेक्ट फार इक्विटी के अंतर्गत निपुण भारत मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जन जागरूकता के लिए नुक्कड़-नाटकों का प्रदर्शन रविवार को तुर्कड़ीहा चौराहा, झेलाही मोड़ पर ए आर पी घनश्याम मौर्य, संजय कुमार,प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता, की उपस्थिति में एवम सोमवार को कोडर चौराहा एवम इंडियन बैंक चंदापुर पर मझारा न्याय पंचायत के नोडल संकुल शिव कुमार , ए आर पी अशोक कुमार मौर्य, ए आर पी धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्राथमिक विद्यालय पूरे गुलरिहा की प्रधानाध्यापिका पूजा स्वर्णकार,प्राथमिक विद्यालय चंदापुर द्वितीय के शिक्षा मित्र शिव कुमार जायसवाल, बब्बन गिरी की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।
गांव के अंतिम घर तक शिक्षा पहुंचाने के लिए सबके घर तक अभियान चलाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग जनपद गोंडा में अखंड नाटक पार्टी लखनऊ के द्वारा उपस्थित गांव के लोगों के समक्ष निशुल्क शिक्षा और विद्यालयों में संसाधनों सहित निशुल्क बैग, ड्रेस, जूता-मोजा के बारे में बताया और बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। अखंड नाटक पार्टी सदस्यों निठोहर यादव,अवधेश मौर्य,सुमन मौर्य,अजय मौर्य,रजनीश मौर्य,अरविंद पॉल द्वारा शिक्षा का महत्व,मोबाइल के दुष्प्रभाव, विद्यालय की भौतिक सुविधा,अभिभावक की जागरूकता, डी बी टी के धन का सदुपयोग आदि अनेक बिंदुओं पर गीत ,नाटक प्रस्तुत किया गया । निठोहर यादव के गीत *”अंगनाइया में बबुरा लगइब त कैसे के आम हो जाई,,,,, एवम नाटक शिक्षा का महत्व”* सभी दर्शकों ने बहुत पसंद किया और जमकर तालियां बजाईं।खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पांडे ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय किसी भी मायने में कॉन्वेंट स्कूलों से कम नहीं है। इसके लिए अभिभावकों का जागरूक होना बहुत आवश्यक है। ए आर पी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार कृत संकल्पित है कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में वह सारी सुख-सुविधाएं मुहैया हो, जो कॉन्वेंट स्कूलों में मिलती है। मझारा न्याय पंचायत के नोडल संकुल शिव कुमार ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य सब कुछ हासिल कर सकता है इसलिए शासन द्वारा अनेक कार्यक्रम लोगों को शिक्षा का महत्व बताने के लिए चलाए जा रहे हैं। ए आर पी अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि बच्चे नियमित विद्यालय आयेंगे तभी हम निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं,इसके लिए शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में अनिल मौर्य,बृजेश सिंह,धीरू सिंह,शिवराम मौर्य,राम निवास,महेश कुमार , राम स्वरूप, संतोष सिंह, राम नरेश, मीरा देवी, काजल , सोनी, सरिता , राम दुलारी, किरन ,बबिता, मुकेश कुमार,कमलेश सिंह, नंदिनी, पूजा , प्रीति ,निशा आदि अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!