नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आपदा से निपटने की हिम्मत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी में है—प्रेम नारायण पांडेय

1 min read

 2,646 views

तरबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /  आज तहसील सभागार में अति गरीबों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने विभिन्न गांव से आए लगभग 150 महिलाओं और बुजुर्गों को कंबल का वितरण किया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा से निपटने की क्षमता केवल मोदी और योगी सरकार में है। एक दौर था कि थाने में गैस बंटती थी। अब हर घर गैस पहुंच रही है। निर्धन लोगों की बेटियों की शादी के लिए आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम परिवार की पूरी जिम्मेदारियां उठा ले रहे हैं।बेटियों के पोषण पढ़ाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य की सरकार बखूबी निभा रही है। क्षेत्र में अराजकता समाप्त हो गई है। पिछले एक पखवाड़े में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृपा से अपने क्षेत्र में केवल गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को 35 लाख की सहायता दिलाई जा चुकी है। यदि किसी के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। तो वह हमे अस्पताल के खर्च का विवरण उपलब्ध करा दे। मुख्यमंत्री कोष से सहायता राशि पहुंच जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी भरत भार्गव ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में कंबल वितरण के लिए भेजा जा चुका है। सरकारी सहायता के अलावा सक्षम लोगों को भी ठंड से बचाव के लिए बुजुर्गों की सहायता में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक नेता अजीत सिंह बार के मंत्री रवींद्रनाथ पांडेय नायब तहसीलदार रंजन कुमार संदीप मिश्रा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!