गौरा चौकी चौराहे पर अक्षत कलश यात्रा निकाली गई क्षेत्रीय विधायक रहे मौजूद
1 min read
3,902 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा – अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण के लिए भेजे गए पूजित अक्षत कलश यात्रा रविवार को गौरा चौकी चौराहे पर निकाली गई l यह कलश यात्रा बनगांव बाजार से होते हुए भानपुर से गौरा चौकी चौराहे पर पहुंची जहां भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा पार्टी कार्यकर्ता सहित गौरा चौकी चौराहे पर मौजूद रहे l अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है इसमें अक्षत कलश के दर्शन उनके पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है अक्षत कलश से बंधे कलावे को छूकर भक्तों पर भूर्ण के व्रत अपना नमन प्रस्तुत कर रहे हैं l
