नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चोरी की मिनी बस बेचने नेपाल जा रहे,दो शातिर चोर गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,546 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय पुलिस नें संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनों की चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को चोरी की ट्रैवलर मिनी बस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि बीती रात कस्बे के मुख्य चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक मिनी बस चालक को रोककर पूछताछ करने पर पता चला कि उपरोक्त बस को चोरी कर बेचने के लिए नेपाल राष्ट्र ले जा रहा था। आरोपी राजू कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय राजाराम कुशवाहा निवासी ग्राम आटा बन्धार नौगवा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव व संजीव कुमार यादव पुत्र शिवराम सिंह यादव निवासी ग्राम मलखानपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात एक अभ्यस्त अपराधी हैं। जो वाहनों की चोरीकर नेपाल राष्ट्र में बेचते हैं और वाहनों की बिक्री से अर्जित राशि से मौज मस्ती करते हैं। चोरी किए गए वाहन के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह बस थाना किदवई नगर जनपद कानपुर नगर से 8 दिसंबर 2023 को चोरी किया गया था। शातिर चोर चोरी के वाहन को सड़क मार्ग से नेपाल राष्ट्र ले जा रहे थे, तभी इटियाथोक कस्बे में स्थानीय पुलिस के गिरफ्त में आ गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन समेत दोनो अभियुक्तो को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वाहन स्वामी के द्वारा थाना किदवई नगर में वाहन चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था और कानपुर पुलिस भी सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच शातिर चोर स्थानीय पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!