नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इंटरसिटी ठहराव को लेकर सर्राफा व्यवसाइयों ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन  सुशील कुमार द्विवेदी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 4,413 views

 

सुशील कुमार द्विवेदी

इटियाथोक (गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव /स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव को लेकर रविवार को सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों नें रेल मंत्री को संबोधित मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक सौंपा है। इटियाथोक बाजार के सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष नवल किशोर सोनी के नेतृत्व में व्यवसाइयों द्वारा दिए गए पत्र में गाड़ी संख्या 15069 अप व 15070 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई है। ज्ञापन में दर्शाया गया है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव से कस्बा सहित क्षेत्र हजारों लोगों को राजधानी लखनऊ की यात्रा करने में सुविधा प्रदान होगी। ट्रेन के रुकने से स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय लोग गोंडा करनैलगंज, बाराबंकी, लखनऊ, गोरखपुर शहर की यात्रा कम खर्चे में आसानी से कर सकेंगे। इटियाथोक कस्बा गोंडा- बलरामपुर जनपद के मध्य में मुख्य हाइवे पर बस हुआ है। यहां दर्जनों इंटर कॉलेज, महाविद्यालय, पेट्रोल पंप, राष्ट्रीयकृत बैंक, ब्लॉक मुख्यालय, विद्युत उपकेंद्र, डाकघर, कोतवाली आदि मौजूद है। तमाम दुकानदारों, सरकारी कर्मियों समेत अन्य लोगों को राजधानी लखनऊ की यात्रा करनी पड़ती है। जनहित में इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव यहां पर होना नितांत आवश्यक है। मौके पर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल किशोर सोनी, बब्बू सोनी, अवधेश जायसवाल, रामकिशोर सोनी, उमाशंकर सोनी, लक्ष्मण सोनी, पवन सोनी, राम शंकर सोनी, राम तीरथ सोनी, विपिन सोनी, सोहन सोनी, उस्मान बकाई सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!