नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चाचा नेहरू के जन्मदिन पर अशर्फीलाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने बच्चों को किया सम्मानित*

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,596 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! मंगलवार को ब्लॉक मनकापुर के अंतर्गत पंडितपुर गांव में श्रद्धेय अशर्फीलाल चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थापक रणजीत सिंह कनौजिया ने बच्चों व उपस्थित ग्रामीणों को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताते हुए उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इन्द्रजीत सिंह ने बच्चों को बताया कि नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे। इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे।इस अवसर पर बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवनी पर निबंध लिखा तथा बाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में कल्पना सिंह प्रथम, पूजा आर्य द्वितीय व अमरजीत तृतीय स्थान पर रहे।इसके अतिरिक्त कोमल, मासूम, कमलजीत, सक्षम, स्वर्णिमा सिंह, शिवम्, क्रांति, रौनक, श्रेष्ठ सिंह,शिवानी आदि बच्चों ने हिस्सा लिया।सभी बच्चों को उपहार स्वरूप कापी,पेन,पेन्सिल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संरक्षिका संवारी देवी, अध्यक्षा मीना आर्य, महामंत्री शुभम सिंह कनौजिया, सदस्या सत्यावती देवी, आदर्श सिंह कनौजिया, प्रीती देवी आदि ने भी चाचा नेहरू चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों में फल व मिष्ठान वितरण किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!