दीपावली दौड़ प्रतियोगिता के विजेता बच्चों व गांव के बुजुर्गों को किया गया सम्मानित
1 min read
1,418 views
सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक, गोण्डा। ब्लॉक क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत के भीखमपुरवा गांव में दीपावली दौड़ प्रतियोगिता व सीनियर सिटीजन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार शाम को आयोजित 100 मी दौड़ प्रतियोगिता में ग्राम सभा के 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फाइनल राउंड में बालक और बालिका वर्ग प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में दोनों वर्गों के बच्चों को एक- एक साइकिल प्रदान की गई, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले चार बच्चों को स्कूल बैग पुरस्कार में दिया गया। बालक वर्ग में करियकपुरवा गांव के दुर्गेश कुमार प्रथम, अहिरौलिया के राजवीर द्वितीय व भीखमपुरवा के अरशद तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बरगदही गांव की मोनिका, श्रद्धा व रिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इसके साथ ही ग्राम सभा के 80 वर्ष से ऊपर के 14 वयोवृद्धजनों को सम्मानित किया गया। शिक्षक मनोज मिश्रा ने सभी वृद्धजनों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन कर उनको कंबल, चवनप्राश और ड्राई फ्रूट किट प्रदान किया। कार्यक्रम में राजकिशोर मिश्रा, खूंनी गौतम, बैजनाथ मिश्रा, साधु शरण, सुंदरलाल, मोहम्मद हमीद, बड़का, मोती गौतम, मुन्नू, राम सोहबत, विशुनदत्त वर्मा, हृदयनारायण पांडेय, सवांरी देवी व कोईलाहे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभाष शुक्ला ने किया। शिक्षक मनोज मिश्रा ने कहा कि गांव में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए समय-समय पर हमारी टीम के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है ताकि गांव के प्रतिभावान बच्चों को अपना हुनर दिखाने और आगे बढ़ने का मौका मिल सके। इस मौके पर हरिशंकर तिवारी, नंदन शुक्ला, परवेंद्र मिश्रा, देवेंद्र पाल, राम बिहारी मिश्रा, अनिल पांडेय, अजय शुक्ला, वीरेंद्र त्रिपाठी, इंद्र प्रताप सिंह, शत्रुहन द्विवेदी, विनोद मिश्रा, राजू तिवारी, विनोद उपाध्याय, नंदन शुक्ला सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
