नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बालदिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 5,769 views

आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बालदिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेहरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने नेहरु जी के वक्तित्व और कृतत्व पर विस्तार से चर्चा की
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि अपने जीवन के दस महत्वपूर्ण साल आजादी आंदोलन में जेल काटने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के बाद उस हिदुस्तान जहां 33करोड़ लोगों को रोटी कपड़ा और मकान तक नसीब नहीं था की सत्ता संभाली और उनके लिए रोटी कपड़ा मकान के साथ ही दवाई पढ़ाई और कमाई की व्यवस्था की आईआईटी आईआईएम विष्वविद्यालय मेडिकल कालेज, सेल भेल और इसरो की स्थापना के साथ ही भाखड़ा नांगल बांध और सरदार सरोवर बांध बनाया
शिव कुमार दुबे ने कहा की गुट निरपेक्ष संघ की स्थापना कर नेहरु जी ने जो हिम्मत और विश्व में स्थान कायम किया मिशाल है
इस अवसर पर सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला, अल्पशंखयक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सगीर खान, विनय प्रकाश त्रिपाठी , सभासद शाहिद अली कुरेशी , बाबा राम श्रृंगार भारती, अब्सार अहमद, अर्जुन वर्मा हरीराम वर्मा , तैय्यब, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थिति रहे और पंडित जवाहर लाल नेहरू अमर रहें, बाल दिवस अमर रहें के नारे लगाकर अपनी कृतज्ञ श्रृद्धांजलि अर्पित की


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!