नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कुंभकरण के धरती पर गिरते ही आया भूकंप

1 min read

 2,742 views

 

मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ! जनपद के शिवदयालगंज बाजार में आयोजित श्री अवध रामलीला समिति के तत्वाधान में 12 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव के नौवे दिन कुंभकरण मेघनाथ वध की लीला का शाश्वत मंचन किया गया l मंचन का शुभारंभ महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की भव्य एवं दिव्य झांकी सजाकर की गई l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विपिन सिंह अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रधान महादेव सागर, हेमंत गुप्ता, संदीप सिंह , शिवदास गुप्ता, सौरभ सिंह, ने आरती पूजन के साथ लीला का शुभारंभ किया l झांकी के पश्चात रावण अपने सिंहासन पर बैठकर मंत्री के साथ मंत्रणा करता है l और अपने सबसे प्रतापी भाई महाबली कुंभकरण को जगाता है कुंभकरण जागते ही रावण को खूब समझाता है, परंतु अपने देश और राजा के प्रति समर्पित भावना रखने के कारण कुंभकरण युद्ध भूमि में जाता है l और रामादल में हाहाकार मच जाता है l जहां पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कुंभकरण का वध कर देते हैं l इस बार मंचन में एक चमत्कारिक घटना घटी, जिसमें राम और कुंभकरण के युद्ध में जब कुंभकरण को तीर लगते ही धरती पर गिरा, उसी समय प्राकृतिक घटना घटी और भूकंप भी आ गया ।एक बार तो बैठे हुए दर्शकों के मन में अजीब सी हलचल होने लगी l तभी पता चला कि वास्तव में भूकंप आया हुआ था l लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे l तत्पश्चात रावण का सबसे प्रतापी पुत्र मेघनाथ युद्ध भूमि जाता है l जिसका वध शेष अवतार लक्ष्मण जी करते हैं l तथा मेघनाथ की पत्नी सुलोचना रामा दल में जाकर अपने पद का शीश मांग कर लाती है l तथा उस शीश के साथ सती हो जाती है l मंचन में मुख्य किरदार निभाने वालों में राम श्रवण गुप्ता, लक्ष्मण राज गुप्ता, रावण मन्नी लाल गुप्ता, कुंभकरण अनूप कुमार गुप्ता पॉपुलर, मेघनाथ गणेश चंद्र गुप्ता, हनुमान अमित कुमार राय, सुग्रीव रंजीत कसौधन, आदि के अभिनय को खूब सराहा गया l कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन विनोद कुमार गुप्ता ने किया l इस मंचन में प्रमुख रूप से सहयोगी के रूप में रजनीश कमलापुरी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, शुभम गुप्ता ,धर्मेंद्र सोनी का सहयोग उल्लेखनीय रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!