थाना खोडारे की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
1 min read
755 views
अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा ! पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना खोड़ारे की एंटीरोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्र/छात्राओं को जागरूक कर, विभिन्न हे0ला0 नंबर 1090,112,1930 आदि की जानकारी दी गई
पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल के निर्देशन में शनिवार को एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने स्कूलों पर जाकर स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राओं को जागरूक्ष करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में की जानकारी दी गई एंटी रोमियो टीम के द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया गया कि अगर कभी भी किसी को कोई परेशानी होती है तो दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत कॉल करके मदद ले वही छात्र छात्रों को जागरुक करते हुए मोबाइल के जरिए होने वाले अपराध के बारे में भी जागरूक किया गया बताया गया कि अगर किसी के भी नंबर पर किसी अजनबी नंबर से फोन आता है और वह आपसे आपका बैंक अकाउंट नंबर या आधार नंबर या ओटीपी मांगता है तो उसे कतई ना दे नहीं तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं ऐसे नंबरों से सावधान रहें और सुरक्षित रहे!
