विद्यालय भगवाप्राथमिकनपुर नेवादा के बच्चों ने लोगो का मन मोहा,रंगारंग कार्यक्रम
2,970 views
मोहम्मद सुलेमान / राकेश कुमार सिंह
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) कौशांबी- जनपद कौशांबी के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर विकास खण्ड नेवादा में नवमी और दशहरा के पावन अवसर पर स्कूल में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुमन कुशवाहा के मार्गदर्शन में बच्चों ने नाट्य मंचन व लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण कर लोगों का मन मोहा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और लक्ष्मण के सुंदर रूप में प्रस्तुतीकरण शिक्षिका शैलजा के नेतृत्व में किया गया । मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई और मां दुर्गा के रूप में छात्रा अनुष्का साक्षात दुर्गा शक्ति मां की झांकी की प्रस्तुति दी। राम लखन की अदभुत झलकियां देखकर सबका मन हर्षित हो गया।उसके पश्चात कन्या पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। श्री राम के रूप में रुद्र मिश्रा,लक्ष्मण के रूप में प्रिंस,मां दुर्गा के रूप में अनुष्का कुशवाहा ने रोल को बखूबी निभाया।इस अवसर पर अन्य शिक्षक, बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।
