हत्या : धारदार हथियार से गोद कर महिला कि हत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
1 min read
3,773 views
जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कपीसा के मजरा गरिवाजोत में बुधवार शाम को गन्ने के खेत में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
बताया जाता है शर्मा देवी 40 वर्ष पत्नी बलराम दोपहर लगभग 11बजे अपने गन्ने के खेत में गन्ने पशुओं के चारा के लिए गन्ने की पत्ती निकालने गई थी। लेकिन काफी समय बीत जाने पर जब वो घर नहीं लौटी तो परिजन खोज बीन करने लगे।लगभग 3 बजे जब खोज बीन करते हुए गन्ने के खेत में गये तो गन्ने के खेत में शर्मा देवी की क्षत-विक्षत शव पड़ा था। जिसकी सूचना परिजनो ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना मोती गंज व थाना धानेपुर पुलिस सीओ सदर शिल्पा वर्मा, डाग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष मोतीगंज कृण्ण गोपाल राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
