नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सेवानिवृत्ति फौजी को लेखपाल ने मृतक  दिखाकर किया जमीन का दूसरे के नाम वरासत, राजस्व कर्मी  निलंबित 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,093 views

 

यज्ञनारायण तिवारी
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) तहसील सदर के कमडावा गांव के रिटायर्ड फौजी को मृतक दिखाकर दूसरे के नाम जमीन करने के मामले में मंगलवार को प्रशासन ने राजस्व निरीक्षक हनुमान प्रसाद पांडे वह लेखपाल हितेश तिवारी को निलंबित कर दिया गया उन विभागीय कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर को मामले की जांच सौंप गई है
विदित हो कि रिटायर्ड फौजी राम शब्द तिवारी को मृत्यु दिखाकर उनकी जमीन को राजस्व निरीक्षक लेखपाल ने एक कूटरचित के तहत दूसरे के नाम कर दी थी पीड़ित ने बताया कि लेखपाल की करतूत का पता चलने के बाद पीड़ित ने राजस्व के उच्च अधिकारियों व‌‌पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई मगर लेखपाल व कानूनगो के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि मुझ वृद्ध फौजी को टरकाया ही गया परेशान होकर पीड़ित जब अपनी समस्या लेकर कर जिला अधिकारी नेहा शर्मा से मिला और अपनी समस्या बताई तो जिला अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए
एसडीएम सदर सुशील कुमार ने बताया कि लेखपाल हितेशतिवारी और राजस्व निरीक्षक हनुमान प्रसाद पांडे प्रथम दृश्टया‌‍ लापरवाही व अनियमितता के दोषी पाए गए हैं पीड़ित फौजी राम शब्द तिवारी शिकायतकर्ताके बेटा पवन कुमार तिवारी ने बताया की मेरे पिता 1971 में बांग्लादेश की लड़ाई मेंलड़े थे और जंग जीती थी आज उन्हें के खतौनी को लेखपाल हितेश तिवारी व राजस्व निरीक्षक हनुमान प्रसाद पांडे ने अनियमितत कर दूसरे के नाम खतौनी दर्ज कर दी लेकिन जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई होने से लेखपाल व राजस्व निरीक्षक निलंबित कर दिए गए जिससे मुझे खुशी है लेकिन मामले की जांच कर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के जाने की मांग किए जाने की मांग की है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!