नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दबंग ने चकमार्ग कब्जा कर बना लिया मकान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,712 views

दबंग ने चकमार्ग कब्जा कर बना लिया मकान।

गौरव यादव

नवाबगंज (गोंडा) शासन – प्रशासन सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कितनी भी संजीदा क्यों ना हो लेकिन भू-माफियाओं के हौंसले अब भी बुलंद हैं। एक तरफ प्रशासन जहां सरकारी भूमि को भू-माफियाओं के चंगुल से आजाद कराने के दावे कर रहा है वहीं लगातार सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गाँव के रहने वाले गौतम पुत्र रामचंदर ने उपजिलाधिकारी तरबगंज से की गई शिकायत में बताया कि गांव के ही दबंग रामपाल पुत्र शिवप्रसाद ने अपनी दबंगई के बल पर गाँव का चकमार्ग कब्जा कर उस पर मकान भी बना लिया है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि गाटा संख्या 381 जोकि चकमार्ग के रूप में दर्ज है उक्त भूमि पर दबंग रामपाल ने अवैध निर्माण कर चकमार्ग कब्ज़ा कर लिया है ।पीड़ित ने चकमार्ग की पैमाइश कराकर खाली कराने की मांग की है। वहीं इस संबध में स्थानीय लेखपाल कृष्णा कुमारी ने कहा कि यदि निर्माण चकमार्ग और सरकारी जमीन पर हुआ है तो पैमाइश के बाद नियमानुसार कारवाई की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!