नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वृक्षारोपण के पट्टे निरस्त होने से परेशान किसान ने कब्जा की बंजर की 11 बिस्वा जमीन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,742 views

वृक्षारोपण के पट्टे निरस्त होने से परेशान दबंग किसान ने कब्जा की बंजर की 11 बिस्वा जमीन

  1. नवाबगंज (गोण्डा) क्षेत्र के चौबेपुर के चकरसूल मजरा निवासी तुलसीराम पुत्र रामदेव ने जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये गये प्रार्थनापत्र में कहा गया कि गाटा संख्या 81/0.300 में उसके नाम वृक्षारोपण का पट्टा 1986 में आवंटित किया गया था जिसे स्थानीय लेखपाल की जांच आख्या में आवंटित भूमि पर वृक्ष ना लगा होने के कारण उपजिलाधिकारी द्वारा 02 फरवरी 2022 को निरस्त कर दिया गया था।आवेदक की शिकायत के बाद गुरुवार को तहसीलदार पुष्कर मिश्रा के नेतृत्व में मौके पर पंहुची राजस्व टीम ने आवेदक और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थलीय और अभिलेखों की जांच की गई। तहसीलदार पुष्कर मिश्रा ने बताया कि वृक्षारोपण के लिए आवंटित भूमि में मक्के की फसल लगी हुई है। मौके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि हाफिज अली ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा की गई स्थलीय जांच में तुलसीराम के कब्जे में लगभग 11 बिस्वा बंजर भूमि पाई गई है। टीम में शामिल लेखपाल ओमप्रकाश ने बताया कि गांव के अन्य तमाम लोगों ने भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है जिनके विरूद्ध बेदखली की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्रा, लेखपाल कृष्णा कुमारी, लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!