विश्व योग दिवस : योग से शरीर के साथ-साथ दिमाग भी स्वस्थ रहता है ——- घनश्याम
1 min read
1,364 views
- विश्व योग दिवस : योग से शरीर के साथ-साथ दिमाग भी स्वस्थ रहता है ——- घनश्याम
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव) योग हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ बनाता है।
योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। उक्त विचार अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर योग के उपरांत महा जनसंपर्क अभियान योगा कैसरगंज लोकसभा प्रभारी घनश्याम जायसवाल ने कहीं।
कैसरगंज लोकसभा योगा प्रभारी घनश्याम जायसवाल ने बताया कि कैसरगंज लोकसभा की तरबगंज कर्नलगंज कटरा पयागपुर कैसरगंज पांचों विधानसभाओ 24 मंडलो के अध्यक्षो की मौजूदगी 320 शक्ति केंद्रों पर योग शिक्षक ने 23597 लोगों योग कराया।
उत्तर प्रदेश के लोकसभा कैसरगंज जनपद गोंडा जनपद बहराइच के पांचो विधानसभाओ के 24 मंण्डलो के 320 शक्ति केंद्रों पर मुख्य अतिथि सहित 960 पदाधिकारी योगा कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए लगाए गए थे। जिसमें 320 योग शिक्षक तथा 320 शक्ति केंद्र संयोजक और 320 मुख्य अतिथि कुल मिलाकर 960 पदाधिकारियों ने 23597 लोगों को योग कराकर कार्यक्रम को संपन्न किया।
विधानसभा कटरा के 65 शक्ति केंद्र तथा विधानसभा कर्नलगंज के 60 शक्ति केंद्र व तरबगंज विधानसभा की 67 शक्ति केंद्र और विधानसभा पयागपुर के 52 शक्ति केंद्र तथा कैसरगंज विधानसभा के 76 शक्ति केंद्रों पर 320 योग शिक्षक तथा 320 मुख्य अतिथि और 320 कुल मिलाकर 960 पदाधिकारी योगा कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे।
विधानसभा कटरा बाजार अध्यक्ष रामजी शुक्ला ,रुपईडीह मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, हलधरमऊ मंडल अध्यक्ष बेचूलाल कश्यप ,पहाडा़पुर मंडल अध्यक्ष कैलाश मोर्या, कौड़िया बाजार के मंडल अध्यक्ष अनंतराम शुक्ला ,
विधानसभा कर्नलगंज के मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी ,कर्नलगंज ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप दीक्षित ,परसपुर के मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह ,गोपाल ग्राम के मंडल अध्यक्ष देवनाथ सविता, सरयू के मंडल अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ,
विधानसभा तरबगंज अमदही मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ,तरबगंज मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, बेलसर मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह , बालेश्वर गंज मंडल अध्यक्ष रामचंद्र प्रजापति,
विधानसभा पयागपुर के धनुही मंडल अध्यक्ष राम कुमार शुक्ला पयागपुर मंडल अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला विशेश्वरगंज मंडल अध्यक्ष संजीव तिवारी हुजूरपुर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी कटका मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव
विधानसभा कैसरगंज फखरपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय गजाधरपुर मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय कैसरगंज मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह उर्फ मुनीम गंडारा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण सिंह जरवल मंडल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा
पांचो विधानसभा के सभी 24 मंडलो के अध्यक्षों को कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा मंडल प्रभारी व जिला अध्यक्ष के साथ महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन शुक्ला की निगरानी में कैसरगंज लोकसभा का योगा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। घनश्याम जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते धन्यवाद ज्ञापित किया।
