नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

परिवार का सर्वेक्षण कर आंसू बहा रहे गुरुजी , अवकाश में भी गांवों में पसीना बहा रहे है गुरूजी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,565 views

परिवार सर्वेक्षण के दौरान अभिभावकों व बच्चों को करते हैं प्रेरित प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें कर रहे भेंट

 

मोहम्मद सुलेमान /सलाहुद्दीन सिद्दीकी

गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव) बात कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम मनकापुर गोण्डा में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया के बारे में हो रही है।जो ग्रीष्म कालीन अवकाश के समय में भी बच्चों के घर घर जाकर पूरे परिवार का डेटा इकट्ठा कर रहे हैं।जिसे सर्वेक्षण के उपरांत डेट को आनलाइन प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। शिक्षक बलजीत से जब ये पूंछा गया कि स्कूल पीरियड में आपने सर्वे का काम क्यों नहीं किया? इस पर वे बताते हैं कि यदि मैं स्कूल पीरियड के दौरान डेटा कलेक्शन करने जाता तो जो‌ बच्चे स्कूल शिक्षा ग्रहण करने के लिए आ रहे थे।उनका नुकसान होता।उन अबोध बच्चों को क्या पता कि गुरूजी स्कूल में क्यों‌ नहीं है।मैं उन्हें निराश करके पाप का भागी नहीं बनाना चाहता था।जब ये पूंछा गया कि सर्वे बारह बजे के बाद भी कर सकते थे।इस पर शिक्षक ने कहा दूसरी और तमाम जिम्मेदारियां जैसे डीबीटी का कार्य, यूडायस पर फीडिंग, तमाम मीटिंग, ट्रेनिंग आदि भी कार्य थे। जिन्हें मैं स्कूल पीरियड में न करके छुट्टी होने के बाद ही करता था। इसलिए समय नहीं बच पाता था। बताते चलें कि पिछले दो सत्र में इस स्कूल से चार बच्चों का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में भी हो चुका है। जिन्हें चार वर्षों के दौरान 48000रुपये की छात्रवृत्ति प्रत्येक बच्चे को मिलेगा। जिनमें हैं सलोनी भारती, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, दिनेश कुमार व केशमी भारती। शिक्षक इसका पूरा श्रेय पूरे स्टाफ की मेहनत व बच्चों के अथक परिश्रम को देते हैं। बताते चलें इस समय जनपद में अध्यापक परिवार सर्वेक्षण का सर्वे कर रहे हैं तथा उसकी फीडिंग करा रहा है । इसके अतिरिक्त अभी भी कई विद्यालयों में यू नाइस की फीडिंग भी नहीं हुई है जिसके लिए बार-बार जिले से सभी विद्यालयों को सूचित किया जा रहा है । जनपद में गर्मियों की छुट्टियों को लेकर जहां अध्यापक परिवार सब पर छांव में आंसू बहा रहे हैं वहीं गांव गांव पुरवा पुरवा प्रत्येक परिवार का विवरण अंकित करते हुए पसीना भी बहा रहे हैं । वहीं रात्रि में बैठकर ऑनलाइन फीडिंग भी करा रहे हैं ।

नियमित रहने वाले बच्चों को स्टार आफ द मंथ से किया गया सम्मानित

स्वच्छता के आधार पर स्टार आफ द डे रहे बच्चों को किया गया सम्मानित वही जनपद के कानपुर चौबेपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंसथी प्रथम में प्रतिदिन आने वाले बच्चों को स्टार ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया।जिसमें शिक्षक राजन लाल के द्वारा पूरे महीने में लगातार उपस्थित रहने वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें महीने के अंतिम दिवस को कॉपी, पेन,बॉक्स आदि देकर सम्मानित किया गया।राजन लाल कहते हैं कि इससे बच्चों की उपस्थिति बढ़ती है वह उनका पुनर्बलन करने से नामांकन एवं ठहराव में वृद्धि होती है। इसी तर्ज पर  आयुष ,अभिनेश ,सूरज, वैष्णवी, सोनम, मयंक, आयुष, लक्ष्मी आदि बच्चों को स्वच्छता के आधार पर स्टार ऑफ द डे रहे छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!