अयोध्या चलो 5 जून जन चेतना महारैली
1 min read
3,790 views
अन्याय के खिलाफ आवाज या शक्ति प्रदर्शन
- अयोध्या (युगनव टाइम्स लाइव) डब्ल्यू एफ आई प्रमुख भाजपा से कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह 5 जून को शक्ति प्रदर्शन के लिए अयोध्या में करेंगे रैली भारतीय पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यू एफ आई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह 5 जून को अयोध्या में ‘जन चेतना महा रैली’ करेंगे। यह रैली हिंदुत्व की राजनीति के केंद्र स्थल अयोध्या में स्थानीय संतों के समर्थन से आयोजित की जा रही है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह संतों के साथ कई बैठकें कर रहे हैं और उन्हें मंदिर आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी की याद दिला रहे हैं। वह अपने लिए समर्थन मांगने के लिए राजपूत नेताओं के साथ भी निकटता बढ़ा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, रैली को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर तैयार किया गया है । बताया जा रहा है कि कई साधु-संतों और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग भी रैली में मौजूद रहेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बृजभूषण शरण सिंह लाखों की भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इस रैली में साधु-संतों के साथ ही तमाम समर्थकों और शुभचिंतकों को भी आमंत्रित किया गया है । हरदोई में भी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में क्षत्रिय समाज एकजुट नजर आ रहा है । हरदोई के क्षत्रिय समाज के लोगो ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि कुछ लोगों द्वारा माननीय सांसद बृजभूषण शरण सिंह को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है. ज्ञापन में कहा गया है कि असत्य आरोप लगाकर झूठे मामले में फंसाने का प्रयास पहलवानों के द्वारा किया जा रहा है जिसमें कुछ बाहरी ताकतों का भी हाथ है जो नहीं चाहते श्री सिंह इस पद पर रहे , इतना ही नहीं यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन एक जाति विशेष के लोग कर रहे हैं. यह साजिश जातियों में विद्वेष पैदा करने वालों को अलग-अलग करने के लिए राष्ट्र विरोधी लोगों द्वारा की जा रही है । बताते चलें कि जब से कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह डब्ल्यू एफ आई के अध्यक्ष बने हैं देश के पहलवानों ने स्वर्ण ,रजत , कांस्य पदक जीते हैं दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से भी युवा पहलवान निखर कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं श्री सिंह ने मानव सर्वत्र अपना कुश्ती के लिए न्यौछावर कर दिया । उन्होंने कहा कि जो यह आरोप है वह सब मनगढ़ंत है झूठा व बेबुनियाद है परंतु यह कुछ पहलवान नहीं जानते कि वह राजनीति का शिकार हो रहे हैं या तो उन्हें भ्रम है कि जल्द ही वह राजनीति करके चमक जाएंगे । श्री सिंह 5 जून की जन चेतना महारैली में जुटे हुए हैं उनके समर्थक भी इसके लिए दिन रात एक कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस रैली में देश के कई प्रदेशों से साधु संत समाज के अन्य वर्गों के लोग भी उन्हें समर्थन व आशीर्वाद देने के लिए पहुंच रहे हैं । श्री सिंह ने श्री सिंह ने इस रैली के लिए देशभर से शुभचिंतकों व समर्थकों को आने का आवाहन किया है । इसके साथ ही उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह ,करण भूषण शरण सिंह , सुमित भूषण शरण सिंह सभी जन चेतना महारैली के लिए अपील कर रहे हैं।
