नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संचार क्रांति के जनक थे स्व.राजीव गांधी – प्रमोद मिश्रा

1 min read

 3,556 views

संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी – प्रमोद मिश्रा

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव) संचार क्रांति के अग्रदूत थे स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी उनकी पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस भवन गोंडा में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न संचार क्रांति के अग्रदूत स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात एक गोष्ठी कांग्रेस भवन सभागार में आयोजित की गई। गोष्ठी का संचालन जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने करते हुए सभी कांग्रेस जनों को स्वर्गीय अपने नेता के प्रधानमंत्री काल में देश में किए गए सराहनीय कार्य के बारे में सभी से अपील किया और लोगों ने राजीव गांधी जी के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मध्य जोन के पूर्व युवा अध्यक्ष तरुण पटेल ने राजीव जी के संचार क्रांति पर प्रकाश डाला। गोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे, डॉक्टर रघुपति त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री जटाशंकर सिंह ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जीवनी पर विस्तृत परिचय डाला। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुतुबुद्दीन खान डायमंड, त्रिलोकी नाथ तिवारी, तव्वाज खान ने एकजुट होकर संगठन मजबूत करने पर बल दिया।

कांग्रेस की बैठक में 

सगीर अहमद खान, सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, इरशाद अहमद, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, संत बक्स मिश्रा, सय्यद अब्दुल मुजीब, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान, अभिषेक तिवारी, शफीउल हक, अनिल कुमार पांडे, अनीश नाना, मोबीन खान, कल्लू भाई, अशोक कुमार सिंह, सद्दाम हुसैन, डॉ जितेंद्र तिवारी, डॉ राज बहादुर सिंह, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, ओ पी शर्मा, दुर्गा प्रसाद मौर्या, धर्मराज सिंह, सुरेंद्र बहादुर( बड़े बाबू) वेद प्रकाश सिंह, अवधेश कुमार तिवारी, ध्रुव नारायण तिवारी, अनिल कुमार दुबे, अतीक अहमद, रमेश कुमार तिवारी, टीवी शिवेंद्र शर्मा, अभय प्रताप सिंह, मनीष कुमार तिवारी, राकेश सिंह, शकील अहमद, राम सिंह, राजेश तिवारी, तैयब चौधरी, शिव प्रसाद मिश्रा, इबाद अहमद, विवेका नंद शुक्ला, पंचम राम, अभय प्रताप सिंह, बाबा राम सिंगार भारती, इंद्रजीत सिंह, हरिराम वर्मा, रोली श्रीवास्तव, सुरेश गौतम, राजू नेता सेवादल, आदि नेताओं ने अपने विचार रखे।

कांग्रेस में शामिल हुए कई दलों के नेता

कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में अन्य दलों से आए लगभग एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की, जिसमें निषाद पार्टी के जिला मंत्री रहे उमेश कुमार निषाद, अभय सिंह, अशोक तिवारी, समेत दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता गृहण किया।

उत्साहित कार्यकर्ताओं की बैठक में भवन का कक्ष पड़ा छोटा

उक्त कार्यक्रम प्रमोद कुमार मिश्रा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली आम बैठक थी। अंत में कार्यक्रम समाप्ति पर अपने अध्यक्षीय भाषण में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने जनपद के कोने-कोने से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व व पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि आज कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर खासा उत्साह देखा गया,जिले के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। पिछले 15 वर्षों के बाद यह पहली बैठक थी ज़ब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैठने की जगह कांग्रेस भवन में नहीं रही,कार्यकर्ता बाहर बैठे रहे। जिसको देखकर जिलाध्यक्ष काफी गदगद दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!