नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

2024 लोकसभा चुनाव महाभारत की तरह होगा – आचार्य प्रमोद कृष्णम

1 min read

 3,110 views

दिल्ली ( युगनव टाइम्स लाइव ) आचार्य नेता प्रमोद कृष्णम ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 2024 का चुनाव महाभारत की तरह होगा अगर संयुक्त विपक्ष का चेहरा प्रियंका गांधी होंगी

नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा है कि सबसे लोकप्रिय चेहरा कोई है तो वो प्रियंका गांधी वाड्रा का है।लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के चेहरे को लेकर पार्टी के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सकती हैं. उन्होंने कहा कि मेरी राय में प्रियंका गांधी का चेहरा है जो नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सकती हैं. अगर प्रियंका गांधी को चेहरा बनाया जाएगा तो 2024 में चुनाव नहीं महाभारत होगा. नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए बड़ा चेहरा चाहिए। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि नीतीश कुमार एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनकी क्रेडिबिलिटी पर सवाल है. वो कई बार नरेंद्र मोदी के साथ आए, कई बार अलग हुए. अगर 2024 में सबसे लोकप्रिय चेहरा कोई है तो वो प्रियंका गांधी का है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी को हराना है तो विपक्ष को कोई ऐसा चेहरा लाना होगा जो सबसे ज्यादा पॉपुलर हो जितने रीजनल पार्टी के नेता है वह अपने-अपने राज्यों के नेता है और राष्ट्रीय स्तर पर इन नेताओं की कोई पॉपुलरटी नहीं है.पहले भी प्रियंका गांधी को कांग्रेस का चेहरा बता चुके हैं यह पहला मौका नहीं है जब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का चेहरा बताया है. इससे पहले भी समय-समय पर प्रियंका गांधी को चेहरा बनाने को लेकर बयान देते रहते हैं. कुछ महीने पहले ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भी बताया था. उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी को पार्टी की ओर से आगे किया जा रहा है. कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ता चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी के सामने प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री पद का चेहरा हों और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार हो । कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाने के लिए काफी लंबी लाइन है जो चाहते हैं कि श्रीमती प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की वह संयुक्त विपक्ष की प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो बताते चलें कि उनके इस बयान को देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास है कहीं ना कहीं किसी न किसी प्रदेश के कांग्रेश लीडर कार्यकर्ता यह आवाज उठाते रहते हैं कि श्रीमती प्रियंका गांधी को विपक्ष संयुक्त प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित करें क्योंकि विपक्ष की तरफ से ममता बनर्जी नीतीश कुमार अखिलेश यादव जैसे क्षेत्रीय नेता है विपक्ष को एक ऐसे पॉपुलर व्यक्ति प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए जो देश के कोने कोने में जाना पहचाना जाता है जिसके अंदर देश की सत्ता को संभालने का हुनर हो । उसके अंदर वह जज्बा होना चाहिए श्रीमती प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव कर्नाटक के चुनाव में वह क्षमता दिखा दी है ऐसे में संयुक्त विपक्ष को एकजुट होकर के 2024 का चुनाव महाभारत तरीके से लड़ना चाहिए जिससे विपक्ष को जीत मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!