नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जनपद में सड़क सुरक्षा बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं में लाई जाए कमी, यातायात नियमों का कड़ाई से हो पालन —- जिलाधिकारी 

1 min read

 2,808 views

जनपद में सड़क सुरक्षा बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं में लाई जाए कमी, यातायात नियमों का कड़ाई से हो पालन —- जिलाधिकारी 

 

 

गोण्डा( युगनव टाइम्स लाइव )सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सड़क यात्रा को सुरक्षित बनाने एवं सड़क दुर्घटना को रोकने पर विस्तार से चर्चा की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कहा कि गोण्डा – अयोध्या नेशनल हाईवे पर परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा चयनित ब्लैक स्पॉट में सुधार करने व अवैध कटो को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में बने अवैध कटो को भी बंद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सीएमओ को निर्देश दिए गए कि सड़क दुर्घटना होने पर एम्बुलेंस द्वारा घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भेजकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने कहा कि जो गांव हाईवे से सीधे जुड़ते हैं उन गांवों में जाकर वहां के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाये। संपर्क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर व साइन बोर्ड लगाये जाए।

स्कूल संचालकों के खिलाफ की जायेगी कार्यवाही

जिलाधिकारी ने कहा कि जो विद्यालय अनफिट स्कूली वाहन द्वारा बच्चों को स्कूल लाने व घर भेजने का काम करते हैं उससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने अभियान चलाकर बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के चलने वाले स्कूली वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से ऐसे किसी भी स्कूली वाहन को संचालित ना होने दिया जाए जिसके पास फिटनेस प्रमाण पत्र न हो। डीएम ने अनफिट वाहन का संचालन करवाने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

 

जिलाधिकारी द्वारा ओवर स्पीडिंग, माल वाहनों में ओवरलोडिंग करने, नशे की हालत में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने, बिना थर्ड पार्टी बीमा के वाहन संचालित करने, निर्धारित मानक के हेलमेट ना लगाने, चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट न लगाने पर प्रवर्तन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सड़क पर चलते समय यदि कोई व्यक्ति यातायात के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

जनपद मे विकास कार्यों के लक्ष्य को पूरा करें अधिकारी – — जिलाधिकारी

 

गोण्डा( युगनव टाइम्स लाइव ) नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न होने के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में चल रहे विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। डीएम डॉ उज्ज्वल कुमारने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि विगत की दिनों सभी अधिकारी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में व्यस्त थे, अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब सभी अधिकारी अपनी विभागीय योजनाओं की समीक्षा करें एवं योजनाओं के लक्ष्य को पूरा करें। सभी विभाग शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं, जो विकास कार्य रुके हुए है उन्हें पूरा किया जाए।

 

 

 

 

सभी लाभार्थियों के बनाए जायें गोल्डन कार्ड – डीएम

 

 

जिलाधिकारी ने बैठक में भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी चयनित लाभार्थियों के जल्द से जल्द गोल्डन कार्ड बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने सीएमओ डॉ रश्मि वर्मा से कहा कि वह प्रतिदिन की कार्य योजना बनाकर अधिक से अधिक संख्या में गोल्डन कार्ड बनाएं एवं जल्द से जल्द सभी लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड निर्गत किया जाए। इस दौरान उन्होंने डीपीआरओ से कहा कि वह जल्द से जल्द सभी ग्राम पंचायतों में सीएससी को संचालित कराएं जिससे कि ग्राम पंचायतों में ही गोल्डन कार्ड बन सके।

 

 

 

गौशाला से गोवंश निकलने पर की जाये कार्रवाई

 

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं को सुचारू रूप से संचालित कराएं। किसी भी गोवंश को गौशाला से बाहर ना जाने दिया जाए। गौशाला की निगरानी की जाए। सभी गोवंशो को पर्याप्त मात्रा में भूसा, चारा, पानी आदि दिया जाए। कोई भी गोवंश गौशाला से छूट कर किसानों के खेतों में ना पहुंचे। यदि कोई गोवंश गौशाला से निकलकर किसानों के खेतों में जाकर उनकी फसल बर्बाद करता है तो सम्बन्धित सचिव व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाए। अधिक से अधिक गोवंश को मुख्यमंत्री गोवंश सहभागिता योजना के तहत किसानों व अन्य इच्छुक व्यक्तियों को दिए जाएं। समय से उनके खाते में मानदेय भी दिया जाए।

 

 

 

 

जिलाधिकारी द्वारा आयुष्मान भारत, टीकाकरण, शौचालय, श्रमिक पंजीयन, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन आदि पेंशन योजनाओं, ऑपरेशन कायाकल्प, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला योजना, कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, एक जनपद एक उत्पाद, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि कार्यक्रमों की हुई समीक्षा।

 

 

 

प्रतिदिन हो आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा

 

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों से आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ने कहा कि प्रतिदिन डिफाल्टर होने वाली शिकायतों पर नजर रखें। किसी भी शिकायत को डिफाल्टर ना होने दें। किसी भी शिकायत के डिफाल्टर होने पर प्रतिदिन जिले की रैंकिंग खराब होगी अतः सभी अधिकारी इसको लेकर बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।

 

अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी

 

बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एम. उपनिदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, खाद्यी ग्रामोद्योग अधिकारी, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, नहर विभाग सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!