नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : जिलाधिकारी  ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, आधुनिक तरीके से बच्चे करेंगे पढ़ाई — जिलाधिकारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,578 views

गोंडा : जिलाधिकारी  ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, आधुनिक तरीके से बच्चे करेंगे पढ़ाई — जिलाधिकारी

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) जिलाधिकारी ने आज किया  स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, जिससे छात्र-छात्राएं भी होंगे स्मार्ट।  छात्र-छात्राओं को तराशने का काम गुरूजन करते हैं, जिसके लिए स्वच्छ वातावरण और बच्चों की मेहनत तथा बेहतर शैक्षिक वातावरण बच्चों को बुलंदियों पर पहुंचाते हैं।
यह बात जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने मुजेहना ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर शिक्षा क्षेत्त मुजेहना में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते हुए कही। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि हम बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा का माहौल व शांति वातावरण वातावरण दें तो बच्चे अपनी जिंदगी में मेहनत के बल पर  सब कुछ हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के बाद उसका संचालन व वहां मौजूद सुविधाओं भी देखा। वहां पर उपस्थित बच्चों से स्मार्ट क्लास से पढ़ाए जाने को लेकर जानकारी ली। स्मार्ट क्लास की व्यवस्था हो जाने पर सभी बच्चे बेहद प्रसन्न व उत्साहित दिखे।
स्मार्ट क्लास उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के पांच विद्यालय कमपोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट, कंपोजिट विद्यालय कर्नलगंज, कमपोजिट विद्यालय छावनी सरकार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बेलवा में स्मार्ट क्लास की स्थापना एच डी एफ सी बैंक के द्वारा सी एस आर मद से कराई गई है। जिलाधिकारी ने एच डी एफ सी बैंक स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर प्रसन्नता जताई। तथा स्मार्ट क्लासेस हेतु चयनित विद्यालयों के अध्यापकों  व बच्चों हार्दिक बधाई दी।

  शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा की एच डी एफ सी बैंक के परिवर्तन प्रोजेक्ट ने गोण्डा के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम्स का शुभारम्भ किया।
इस पहल के तहत एच डी एफ सी बैंक राज्य शिक्षा बोर्ड के साथ मिल कर सरकारी स्कूलों को डिजीटल बनाने के लिए काम कर रहा है। इसके अलावा एच डी एफ सी बैंक ने पाठ्यक्रम आधरित ई-लर्निंग सामग्री वितरित करने के लिए कक्षाओं में डेस्कटॉप्स और प्रोजेक्टर्स जैसे आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर्स स्थापित किए है। इसके अलावा बैंक इन स्कूलों के अध्यापकों को भी डिजीटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में प्रशिक्षित किया है।

    जबकि जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा कि स्मार्ट क्लास के द्वारा बच्चों को आधुनिक तरीके से परीक्षा देने में काफी मदद मिलेगी, तथा  छोटे-छोटे बच्चों को तकनीक के बारे में समझने का बेहतर मौका मिलेगा। तथा बच्चे सुगमता से समझ भी जाएंगे। जिलाधिकारी ने उद्घाटन के दौरान उपस्थित जनमानस से भी अपने बच्चे को अधिक से अधिक स्मार्ट क्लासेस मैं पढ़ाई जाने पर बल दिया। तथा आगाह किया कि नन्हे-मुन्ने बच्चों को पढ़ाने के लिए मानसिक रूप से तैयार करना उनके माता पिता के कर्तव्य, बच्चों को समय से तैयार कर स्मार्ट क्लास के लिए भेजें।

स्मार्ट क्लास उद्घाटन के मौके पर   इस  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मुजेहना विकास मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी मुजेहना, एच डी एफ सी बैंक के पीयूष शाही क्लस्टर हेड मोहम्मद शकील गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशनल बिजनेस एरिया हेड व ब्रांच मैनेजर मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से भी आग्रह किया स्मार्ट क्लास में शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अपना सहयोग प्रदान करें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!