नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा : रेलवे सुरक्षा बल गोंडा ने कन्या शादी सहायता राशि व साड़ियां देकर की बढ़ाया मदद का हाथ। तो कौशांबी में अध्यापिका सुमन कुशवाहा ने बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथ प्राप्त कर सील्ड व सम्मान बढ़ाया जनपद का मान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,555 views

गोंडा : रेलवे सुरक्षा बल गोंडा ने कन्या शादी सहायता राशि व साड़ियां देकर की बढ़ाया मदद का हाथ।
तो कौशांबी में अध्यापिका सुमन कुशवाहा ने बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथ प्राप्त कर सील्ड व सम्मान बढ़ाया जनपद का मान

संदीप अवस्थी / मोहम्मद सुलेमान/ सलाउद्दीन

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) रेलवे सुरक्षा बल गोंडा ने कन्या शादी सहायता राशि रुपया 52251 (बावन हजार दो सौ इक्यावन रुपए) एवं साड़ियां देकर मदद के लिए बढ़ाया हाथ।
सेमरा रेलवे कालोनी स्थित रेलवे सुरक्षा बल बैरक में आउट सोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मी दिनेश कुमार की पुत्री की शादी में रेलवे सुरक्षा बल गोंडा द्वारा कन्या शादी सहायता के रूप में नगद 52251(बावन हजार दो सौ इक्यावन रुपए) सहायता राशि एवं साड़ियां प्रदान किया गया। निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल नरेंद्र पाल सिंह द्वारा बताया गया कि जब रेलवे सुरक्षा बल थाना गोंडा के अधिकारियों कर्मचारियों को पता चला कि उनके बैरक में प्राइवेट सफाई कर्मी की पुत्री की शादी है तो सभी ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग राशि एकत्र की एवं उनके ग्राम भन्दहा, तहसील – सदर जिला – गोंडा में जाकर  आर्थिक सहयोग राशि  व साड़ियां उन्हें भेंट की।
रेलवे पुलिस बल से सहयोग राशि पाकर जहां दिनेश प्रफुल्लित व भाव विभोर हो गए. वहीं शादी समारोह में उपस्थित अतिथि व अन्य ग्राम वासियों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल गोंडा की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। रेलवे सुरक्षा बल गोंडा एक तरफ रेल संपत्ति एवं अपने यात्रियों की सुरक्षा व उनके सुख सुविधाओं के लिए तत्पर होकर कार्य कर रही है वहीं दूसरी तरफ समाज के ऐसे नेक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर अपना पुनीत योगदान दे रही है।

शिक्षा मंत्री से शील्ड व प्रशस्ति पत्र पाकर शिक्षिका सुमन कुशवाहा ने बढ़ाया जनपद कौशांबी का मान

कौशांबी — प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर विकास खण्ड/ शिक्षा क्षेत्र नेवादा जनपद – कौशांबी की शिक्षिका सुमन कुशवाहा के उत्कृष्ट कार्यों एवं अनुभवों पर आधारित तथा अन्य जनपदों के शिक्षको के साथ मिलकर कोरोना महामारी जैसी जटिल समस्याएं एवम समाधान पर लिखी पुस्तक का भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती समारोह के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुस्तक का विमोचन बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप कुमार सिंह के द्वारा किया गया। विमोचन के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा उत्कृष्ट कार्य प्रत्येक व्यक्ति नहीं कर सकता, अध्यापिका श्रीमती कुशवाहा द्वारा किया गया लेखन कार्य सराहनीय व समाज हित में है, जिसके लिए यह सम्मान के पात्र हैं। सम्मान समारोह के दौरान अध्यापिका श्रीमती कुशवाहा के अलावा अन्य एक दर्जन से अधिक लोगों को भी अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और सील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर
बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षकों द्वारा किया जा रहा कार्य व प्रयोग उत्साह वर्धक है।जो अन्य शिक्षको को भी बेहतर कार्य करने की प्रोत्साहित करेगा।इस पुस्तक में प्रकाशित शोध लेख भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक महामारी को जानने व कम करने में मदद करेगा।
इस अवसर पर अन्य शिक्षकों के साथ ही जनपद कौशांबी की शिक्षिका सुमन कुशवाहा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना की।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा अध्यापिका श्रीमती कुशवाहा से अन्य जनमानस को भी शिक्षा लेनी चाहिए तथा समाज व देश हित में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। जो प्रत्येक देश व प्रदेश वासी का कर्तव्य है व अधिकार। बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथों से शील्ड व सम्मान प्राप्त करने के बाद अध्यापिका सुमन कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!