गोंडा: आयुष्मान कार्ड निर्माण में वजीरगंज जनपद में अव्वल
1 min read
1,309 views
गोंडा: आयुष्मान कार्ड निर्माण में वजीरगंज जनपद में अव्वल
वजीरगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव,/ आयुष्मान कार्ड बनाने में विकास खण्ड वजीरगंज जनपद में प्रथम स्थान पर है।जनपद में 16 ब्लाकों व 6 नगर निकायों में कुल 62682 आयुष्मान कार्ड बनाए गये हैं।जिनमें वजीरगंज ब्लाक क्षेत्र में 5271 कार्ड बने हैं। 3664 अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को इस विकास खण्ड ने शतप्रतिशत प्राप्त कर लिया है।अंत्योदय कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान की समयावधि 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 2519 कार्ड बना कर विकास खण्ड ने दिए हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक अर्जित किया है। खण्ड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्र,एडीओ पंचायत के के तिवारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. आशुतोष शुक्ल ने विकास खण्ड कर्मियों,पंचायत सहायकों,कोटेदारों,आशाओं,आरोग्य मित्र वाह आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका को बधाई दी है। अधिकारियों ने कहा है आरोग्य मित्र,पंचायत सहायक व सीएचओ श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों व वर्ष 2011 की सामाजिक,आर्थिक गणना के 10519 परिवारों का सर्वे करते हुए मृतकों,विवाहिताओं,बाहर चले गए लोगों व आधार के अनुसार गलत नाम वाले लोगों का नाम निकालते हुए शेष कार्ड भी शतप्रतिशत बना कर विकास खण्ड को पूर्ण रूप से संतृप्त करें।आरोग्य मित्र मो.इजहार ने बताया कि अब लगभग 2500 ऐसे लोगों का कार्ड बनना अवशेष है। जिन्हें चिन्हित करके लक्ष्य को मई माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने जन सामान्य से भी अपील की कि यदि कोई व्यक्ति इस दायरे में आता है। तो किसी भी कार्य दिवस में ब्लॉक मुख्यालय पर आकर संपर्क कर सकता है।
