कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह की लड़ाई लड़ेगा सिख समाज, सैकड़ों लोगों ने आवास पर मिलकर साथ खड़े होने का दिया संकेत
1 min read
3,364 views
नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / नगर एवं आसपास के सिक्ख समाज के सैकड़ों लोगों ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर उनसे मिल कर साथ खड़े होने का संदेश दिया। इस मौके पर गुरुद्वारा नवाबगंज के मुख्य ग्रंथी के नेतृत्व में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के निर्दोष साबित होने एवं वाहेगुरु की कृपा के लिए अरदास की गई। इस अवसर पर सरदार अरविन्द पाल सिंह बधावन, सरदार सतपाल सिंह सचदेवा, सरदार गुरदीप सिंह छाबड़ा, श्रीमती रीता गुलाटी, सरदार सरदार मनदीप सिंह सचदेवा, सरदार राम सिंह बधावन, सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा विक्की,पवन कालरा,सिमर होरा, हरभजन सिंह छाबड़ा किंग, रविन्द्र सिंह होरा मोनू,परांशू,प्रिंस सहित सैकड़ों ने शिरकत की।
