ब्रेकिंग : अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल ले मारी ठोकर, जिसमें दो व्यक्ति घायल
1 min read3,673 views
ब्रेकिंग : अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल ले मारी ठोकर, जिसमें दो व्यक्ति घायल
वजीरगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी ठोकर। जिससे बाइक सवार सामने से आ रहे साइकिल सवार से जा भिड़ा।
जिससे बाइक सवार व साइकिल सवार दोनों सड़क पर गिर कर चोटिल हो गए।
नन्दराज सिंह निवासी दर्जीकुआं रविवार शाम को लगभग 7 बजे मोटरसाइकिल से नवाबगंज की तरफ आ रहा था।जबकि साइकिल सवार त्रिभवन निवासी अचलपुर अपने घर जा रहा था।दोनों वजीरगंज की तरफ आ रही एक कार ने बाइक में ठोकर मारी।जिससे बाइक साइकिल से जा भिड़ीं।साइकिल सवार को 108 एम्बुलेंस से जनपद चिकित्सालय भेजा गया। मोटरसाइकिल सवार को सीएचसी लाया गया।कार ले कर चालक फरार हो गया।
