भीषण अग्निकांड: थाना क्षेत्र नवाबगंज के गोकुला मे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, आधा दर्जन व्यक्तियों की गृहस्थी जलकर खाक
1 min read
1,161 views
- शिवदयालगंज (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव / अज्ञात कारणों से लगी आग से आधादर्जन घरों की गृहस्थी जल कर हुई राख। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड नें आग पर काबू पाया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोकुला गांव के टेढ़िया मजरे में बीती रात्रि में अचानक पियारे के घर के छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरे घर को अपनें आगोश में ले लिया।
जब तक गांव वाले आग को बुझाने का प्रयास करते तब तक आग की चिंगारी से गांव के फतेहबहादुर, राजेश,लाला, नन्हे तथा मिश्री के घरों में भी आग लग गई।मनीष सिंह नें गांव में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दिया।मौके पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक छः घरों की गृहस्थी जल कर हो चुकी थी। गांव वालों के अनुसार जिस समय पियारे के घर में आग लगी उस समय उनका पूरा परिवार खेत में गेहूं काटने गया था। मनीष ने कहा कि आग लगने की सूचना लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा को दी गई है। पीड़ित परिवार को तहसील से सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
