रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज( गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / नगर पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है पूरे तहसील परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। चारो तरफ पुलिस का पहरा है, नगरपंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व समर्थक शांतिपूर्ण माहोल में नामांकन कर रहे है।
बताते चले की नगरपंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद क्षेत्र मे गहमा गहमी का माहोल बन गया है चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे है,वही 11अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।जहाँ सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किए गए है,पूरे तहसील परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व समर्थक एक एक कर अपना नामांकन दाखिल कर रहे है।सुरक्षा की कमान तरबगंज थाने के उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय के साथ नवाबगंज थानाध्यक्ष करूणाकर पाण्डेय उमरीबेगमगंज थानाध्यक्ष संजीव वर्मा वा वजीरगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने सम्हाल रखी है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है नगरपंचायत तरबगंज,बेलसर व नगर पालिका नवाबगंज की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण चल रही है।