नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षा : नामांकन और ठहराव में वृद्धि और निपुण  लक्ष्य हासिल करने हेतु डोर टू डोर चला रहे अभियान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,963 views

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत   बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने तथा नामांकित बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने, शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने  बच्चों को निपुण लक्ष्य हासिल करने में सहयोग करने हेतु प्रतिदिन घर पर 2 घंटे पढ़ाने के लिए अभिभावको को प्रेरित कर रहे हैं। उन्हें शिक्षा का महत्व समझाते हुए विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों जैसे पाचवी व आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके बच्चों का नामांकन शासकीय विद्यालयों में कराने डीबीटी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे मे जानकारी प्रदान की जा रही है। बच्चे गतिविधियों पर आधारित  गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें इसलिए डोर टू डोर बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।   ग्राम सभा कौरहे के अंतर्गत ग्राम चपरतल्ला चौराहा, भयकपुरवा और चमरूपुर तथा शिवानगर ग्राम सभा के मुरावन गांव दुर्जनपुर में अहिरनपुरवा के अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।   अभी तक 9 बच्चों का नामांकन किया गया है। जिसमें बहु दिव्यांग छात्रा महेर सुपुत्री राकेश कुमार सिंह भी शामिल है जिसको होम बेस्ड शिक्षा प्रदान किया जाएगा। विद्यालय में बच्चों का नामांकन और ठहराव बढ़ाने के लिए सतत प्रयास  किया जा रहा है।  सुनील कुमार वर्मा सहायक अध्यापक नोडल शिक्षक प्राथमिक विद्यालय चपरतल्ला ब्लांक मुजेहना गोण्डा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!